home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा में तपती गर्मी के बीच आई खुशखबरी, 2 दिन हल्की बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
 Haryana Weather Alert: हरियाणा में तपती गर्मी के बीच आई खुशखबरी, 2 दिन हल्की बारिश की संभावना, देखें मौसम पूर्वानुमान
Haryana Weather Alert: हरियाणा में तपती गर्मी के बीच बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के कई इलाकों में 1 व 2 जून को हल्की बारिश या छुटपुट बारिश की संभावना है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

मौसम पूर्वानुमान :-  हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है।

इस दौरान दिन के समय गर्म पश्चिमी हवाएं अर्थात लू चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

परंतु एक पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 मई रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित जिससे 1 व 2 जून को राज्य में आंशिक बादलवाई, हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट संभावित। 

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार