home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में होगी बरसात, जाने अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ​​​​​​​

 कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 
 | 
 Haryana Weather Alert: हरियाणा के कई जिलों में होगी बरसात, जाने अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ​​​​​​​
7 जुलाई, 2024 Haryana Weather Alert : हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 12 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 

राज्य में दक्षिणपश्चिम मानसून की सक्रियता कल 8 जुलाई तक बने रहने की संभावना है जिससे राज्य में कुछ एक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है  

परंतु 9 जुलाई से 11 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियां में कमी  आने की संभावना है। 

इस दौरान राज्य के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में बीच बीच में आंशिक बादल तथा कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है परंतु राज्य के उत्तरी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 

इस दौरान हवा में बदलाव से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है। इस के बाद 12 जुलाई से मानसून की सक्रियता राज्य में एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है।

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार