home page

Haryana Weather Alert: हरियाणा में 3 दिन बारिश का येलो अलर्ट, इन 16 जिलों में होगी बारिश, देखें ताजा अपडेट

 | 
 Haryana Weather Alert: हरियाणा में 3 दिन बारिश का येलो अलर्ट, इन 16 जिलों में होगी बारिश, देखें ताजा अपडेट 
Haryana Weather Alert: हरियाणा में मानसून की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई है। प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है वहीं पंजाब और राजस्थान में भी मानसून की बारिश हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने येलो तथा रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी सिरसा, फतेहाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई। 

कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी देखने के लिए मिली। अभी तीन दिनों तक मानसून टर्फ रेखा हरियाणा पर बनीं रहेगी, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में पूरे हरियाणा में मानसून की झमाझम बारिश होगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में इस बार मानसून समय पर आया है। प्रदेश के 16 जिलों में मानसून की बारिश आ चुकी है, जिसमें कुछ जिलों में कम तो कुछ में जोरदार बारिश है। बारिश के कारण कई गहरे स्थानों पर जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।