Haryana Weather: हरियाणा में जल्द शुरु होगा ठंड का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया धुंध का येलो अलर्ट
हरियाणा में कोहरे का कहर जारी है। इससे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट हो रही है। सुबह हो रही धुंध की वजह से विजिबिलिटी घटकर 30 मीटर रह गई । मौसम विभाग ने कोहरे को देखते हुए कई जिलों में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में कोहरे का कहर जारी है। इससे दिन और रात के तापमान में भी गिरावट हो रही है। सुबह हो रही धुंध की वजह से विजिबिलिटी घटकर 30 मीटर रह गई । मौसम विभाग ने कोहरे को देखते हुए कई जिलों में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है।
हिसार में अब तक सीजना का सबसे कम तापमान 11.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में आमतौर पर 21 नवंबर तक शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में आज से उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से कोहरे की स्थित में कमी आने की संभावना है।
प्रदेश में बनी स्मॉग की स्थिति
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं के बदलाव उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं से पुरवाई होने की वजह से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से धूल तथा अन्य प्रदूषक तत्व निचले वातावरण में संघनित हो गए, जिससे स्मॉग बना तथा जिससे दिन व रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की गई।