home page

Haryana Weather Forecast: हरियाणा पंजाब समेत देश भर में कैसा रहेगा मौसम, देखें मौसम पुर्वानुमान

 | 
मौसम पुर्वानुमान 


#मौसम_अपडेट: उत्तर भारत से प०वि० गुजरा, अब तेज ठंड की होगी दस्तक:

उत्तर भारत की मैदानी इलाकों में बीते एक हफ्ते से कोहरे और धुंए के मिश्रण से स्मॉग की चादर टूटने का नाम नहीं ले रही थी। 

मगर हाल ही में आए पश्चिमी विक्षोंभ के कारण उत्तर पश्चिमी हवाओ की वापिसी हो गई है, जिससे गहरे स्मॉग की परत टूट चुकी है। पाकिस्तान की तरफ से मौसम साफ हो चूका है और स्मॉग की चादर अब हरियाणा और उत्तर प्रदेश के इलाकों पर एकत्र हो चुकी हैं।
लेकिन कल से उत्तर पश्चिमी हवाएं ओर तेज होगी और इस स्मॉग की चादर को आगे हटाते हुए पूर्वी भारत की तरफ ले जाएंगी।

इस हाल ही में आए WD के कारण हिमालय इलाकों में अच्छी खासी बारिश और बर्फबारी देखने को मिली है, जिसकी वजह से पहाड़ बर्फ से लकदक हो चुके हैं। उन बर्फ से ढके पहाड़ों से अब उत्तर पश्चिमी हवाएं मैदानी भागों की तरफ बढ़ने शुरू हो चुकी है।

जिसका सीधा-सीधा असर इस समय फिलहाल देखा जा सकता है। आज की शाम इस पूरे सीजन की सबसे ठंडी शाम रिकार्ड हुई है, क्योंकि ताजा बर्फबारी के बाद उत्तरपश्चिमी हवाओ के चलने से पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में अभी के समय का तापमान पिछले एक हफ्ते से जो न्यूनतम तापमान चल रहा था अब वह न्यूनतम तापमान की रेंज के बराबर हो चुका है। और कल सुबह तक इसमें और भी बड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। 

अगले एक हफ्ते का न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान:
पंजाब: 5°C से 12°C
हरियाणा: 6°C से 13°C
दिल्ली: 8°C से 14°C
पश्चिमी यूपी: 8°C से 14°C
पूर्वाचल: 9°C से 16°C
बुंदेलखंड: 8°C से 14°C
पुर्वी राजस्थान: 8°C से 14°C
पश्चिमी राजस्थान: 7°C से 13°C
पश्चिमी मध्यप्रदेश: 7°C से 14°C
पुर्वी मध्य प्रदेश: 5°C से 13°C

WhatsApp Group Join Now

उत्तर भारत में 22 Nov से ठंड में हल्की कमी आएगी और न्यूनतम तापमान ऊपर की तरफ जाएगा। लेकिन नई Cold Front 26 Nov को फिर से मैदानी इलाकों में दस्तक देगी।

आगे अभी भी बरसात की संभावना नहीं है। बारिश की संभावना बनने पर आगे की जानकारी समयानुसार दे दी जाएगी।