Haryana Weather: हरियाणा के सिरसा समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम की ताजा अपडेट
| Aug 1, 2024, 11:14 IST
Haryana Ka Mousam: हरियाणा के कई जिलों में मानसून के चलते भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के 7 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 31, 2024
मौसम विभाग के मुताबिक जींद, पानीपत, सोनीपत, कैथल, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में अति भारी बारिश के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी व दादरी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
