home page

Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी, 26 साल बाद मई सबसे गर्म, 48 डिग्री पार पहुंचा पारा

 | 
 Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर जारी, 26 साल बाद मई सबसे गर्म, 48 डिग्री पार पहुंचा पारा 

Haryana Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी पड़ रही है। पहली बार 26 साल बाद मई सबसे गर्म है। इस दौरान सिरसा में दिन का तापमान 48.4 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे पहले साल 1998 में तापमान 48.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.6 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नारनौल में दिन का पारा सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा है। जबकि रोहतक में 5.8 डिग्री और अंबाला में 5.6 डिग्री तक तापमान ज्यादा हो गया है। मई महीने में सामान्य से 71 % तक कम बारिश हुई है। अभी बारिश के आसार न के बराबर हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात में अगले 4 दिनों में पारा बढ़ सकता है। दिन के तापमान में और बढ़ोतरी संभव है। 30 मई को तापमान कम होने के आसार हैं।

5 जिलों में 12वीं क्लास तक छुट्टी

हरियाणा में भीषण गर्मी को देखते हुए 5 जिलों के DC ने 12वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। इनमें भिवानी, सिरसा, करनाल, जींद और पानीपत शामिल हैं। झज्जर और गुरुग्राम में 8वीं क्लास तक और रेवाड़ी, कैथल, अंबाला, फरीदाबाद, सोनीपत समेत सभी जिलों में 5 वीं कक्षा तक की छुट्टियां 31 मई तक बढ़ाई हैं। इससे पहले 15 जिलों के DC ने कक्षा पांचवीं तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था।

पंजाब में 46 साल का रिकॉर्ड टूटने के आसार
पंजाब नौतपा के दूसरे दिन तापमान में 2.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का औसतन तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक पाया गया है। आज पंजाब के शहरों का तापमान 48 पार हो सकता है, यानी आज 46 पुराना रिकॉर्ड टूटने का अनुमान है।

WhatsApp Group Join Now

रविवार शाम फरीदकोट का तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो 21 मई 1978 के तापमान से मात्र 0.3 डिग्री ही कम है। उक्त तारीख को पंजाब का अधिकतम तापमान अमृतसर में 47.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

बठिंडा में सर्वाधिक तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पटियाला का तापमान 45.7, अमृतसर का 45.2 और लुधियाना का तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया।

हिमाचल में ऊना सबसे गर्म

हिमाचल के ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, धौलाकुंआ के साथ शिमला में रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। ऊना का तापमान सबसे ज्यादा 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो कि पिछले 50 सालों में आज तक के रिकॉर्ड तापमान से सिर्फ 0.8 डिग्री कम है। इससे पहले 23 मई 2013 को ऊना का रिकॉर्ड तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस था।

शिमला का पारा भी 30.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो कि नॉर्मल से 4.8 डिग्री ज्यादा है। हमीरपुर का तापमान भी नॉर्मल से 6.2 डिग्री ज्यादा के उछाल के साथ 42.1 डिग्री तक पहुंच गया। मंडी व बिलासपुर का तापमान भी नॉर्मल से 6 डिग्री ज्यादा, नाहन व भुंतर का नॉर्मल से 5 डिग्री अधिक हो गया है।