home page

Haryana Weather : हरियाणा वालों को तपती गर्मी से इस दिन मिलेगी राहत, बदलेगा मौसम, होगी बरसात

 | 
 Haryana Weather : हरियाणा वालों को तपती गर्मी से इस दिन मिलेगी राहत, बदलेगा मौसम, होगी बरसात 
Haryana Weather : उत्तरी भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। इससे हरियाणा प्रदेश भी अछूता नहीं है। हरियाणा में गर्मी से लोग बेहाल हो चुके हैं। इस गर्मी से आने वाले समय में थोड़ी राहत मिल सकती है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 

इस मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के समय गर्म पश्चिमी हवाएं अर्थात लू चलने की संभावना है।

इस दौरान तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। परंतु एक पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 31 मई रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित जिससे 1 व 2 जून को राज्य में आंशिक बादलवाई, हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट संभावित। 

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार