home page

Haryana Weather Update: हरियाणा में सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

हरियाणा में मानसून की सीजन बीत जाने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश में सुबह और शाम ठंड का अहसास हो रहा है।
 | 
जानिए आज कैसा रहेगा मौसम? 

हरियाणा में मानसून की सीजन बीत जाने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश में सुबह और शाम ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर महीन के शुरुआती दिनों में ठंड की दस्तक होगी।


29 अक्टूबर तक मौसम रहेगा साफ़


प्रदेश में 29 अक्टूबर तक मौसम साफ बने रहने का भी अनुमान बताया गया है. इस दौरान दिन में धूप खिलने से तापमान में इजाफा भी देखने को मिल सकता है. विभाग द्वारा आज शनिवार को भी आसमान साफ रहने का अनुमान बताया गया है. सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिली. आज प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 23.69 डिग्री रहने की उम्मीद है. वातावरण में नमी की मात्रा 20% तक दर्ज की जा सकती है.

इस सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम


कल 25 अक्टूबर को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 22.97 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कल 27 अक्टूबर को प्रदेश का अधिकतम तापमान 35.16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन के समय गर्मी का एहसास हो सकता है. शुक्रवार तक प्रदेश का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. मौसम विभाग द्वारा इस पूरे ही सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान बताया गया है.