home page

Haryana Weather Update: हरियाणा में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों से आएंगी सर्द हवाएं; तापमान में गिरावट के आसार

 | 
Haryana Weather Update: Cold to intensify in Haryana as chilly winds arrive from the mountains; temperatures expected to drop

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सोमवार से उत्तरी हवाएं चलने के कारण ठंड बढऩे के आसार हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद वहां से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों के तापमान को नीचे लाएंगी।

मौसम विभाग के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ रविवार देर रात्रि तक हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर से आगे निकल जाएगा। इसके बाद सोमवार से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ेगा।


आने वाले दिनों में हरियाणा प्रदेश और एनसीआर में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। जिन क्षेत्रों में वर्षा हुई है, वहां हवा की गति कम रहने पर सुबह के समय हल्की धुंध और कहीं-कहीं कोहरा छा सकता है।