home page

Haryana Weather: हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 7 दिन मौसम रहेगा शुष्क, इन राज्यों में बारिश की संभावना

 | 
Haryana Weather: Weather to remain dry in Haryana, Delhi, and Chandigarh for 7 days; rain expected in other states

mahendra india news, new delhi
भारतीय मौसम विभाग ने आज रविवार यानि 15 नवंबर 2026 को मौसम में बदलाव बताया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बरसात, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र भी तेजी से मजबूत हो रहा है।

मौसम विभाग की माने तो 16 नवंबर की शाम तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके प्रभाव से ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में 18 और 19 नवंबर को भारी बारिश होने की आशंका है। समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है। इसके 15 नवंबर की सुबह तक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है।

ढ्ढरूष्ठ का अनुमान है कि 16 नवंबर की शाम तक यह सिस्टम मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को 15 से 18 नवंबर तक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और 16 से 19 नवंबर तक मध्य बंगाल की खाड़ी में समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group Join Now

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन इलाकों में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवा की गति बढक़र 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी हल्की बरसात होने की संभावना है। यहां गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।