home page

haryana: सिरसा जिले की तीन विधानसभा सिरसा, ऐलनाबाद व रानियां पर कांडा बंधुओं की क्यों है नजर

 सिरसा विधानसभा सीट से गोपाल कांडा मौजूदा समय में है विधायक
 | 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा में साइक्लोथॉन

mahendra india news, new delhi

हरियाणा में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के लक्ष्य के साथ प्रदेश का दौरा कर रही साइक्लोथॉन के दौरान राजनीतिक गलियारों में कुछ हलचल पैदा की है। सिरसा जिले के अंदर यात्रा के दौरान प्रदेश के सीएम मनोहरलाल के सिरसा के विधायक गोपाल कांडा व उनके छोटे भाई व भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद कांडा ही सबसे नजदीक नजर आए। 


आपको बता दें कि भाजपा का साइक्लोथॉन के बहाने राजनीतिक नब्ज टटोली जा रही है। यह कार्य सारे राज्य में चल रहा है। ऐसे में साइक्लोथॉन यात्रा सिरसा में रही। प्रदेश के मुख्यमंत्री दो दिन यात्रा को लेकर पहुंचे। उन्होंने सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय से फतेहाबाद के लिए साइक्लोथान यात्रा को रवाना किया। सिरसा के विधायक गोपाल कांडा व भाजपा नेता गोबिंद कांडा ही मुख्य रूप से यात्रा की कमान संभालते नजर आ रहे हैं। 

सिरसा में मौजूदा समय में सिरसा विधानसभा सीट से गोपाल कांडा विधायक है। रानियां से गोविंद कांडा दो बार चुनाव लड़ चुुक हैं। वहीं ऐलनाबाद में विधासभा में वर्ष 202१ हुए। इस चुनाव में भाजपा जजपा ने गोविंद कांडा को मैदान में उतरा हालांकि अभय सिंह चौटाला ने भाजपा-जजपा के उम्मीदवार गोविंद कांडा को 6708 वोटों से हरा दिया था। 

WhatsApp Group Join Now


अब तीनों सीटों पर नजर सिरसा के विधायक गोपाल कांडा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद कांडा की सिरसा, रानियां की सीट के साथ साथ ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर भी नजर जमाए हुए हैं। तीनों सीटों पर कार्यकर्ताओं की टीम भी कार्य कर रही है। 

मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन रैली को फतेहाबाद के लिए किया रवाना