Haryana: हरियाणा में घर पर काम करने वाली महिला के साथ मालिक ने किया रेप, धमकी देकर बनाए कई बार संबंध
May 15, 2024, 15:56 IST
| 
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि करीब दो महीने पहले वह सुखचैन सिंह नामक व्यक्ति के घर पर सफाई का कार्य करती थी। इस दौरान आरोपी के साथ उसकी बातचीत होने लगी। दो महीने पहले वह आरोपी के खेत में काम करने के लिए गई हुई थी।
वहां पर आरोपी ने उसे खेत में बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी उस पर बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।