home page

हरियाणा का बजट सत्र आज से, कार्य सलाहकार समिति की मुहर, 18 मार्च तक चलेगा बजट सत्र

 | 
Haryana's budget session begins today, approval of the Working Advisory Committee; the budget session will continue till March 18

mahendra india news, new delhi

हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र आज शुक्रवार यानि 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगा। इस बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित कार्य सलाहकार समिति की मीटिंग हुई। जिसमेंं यह निर्णय लिया गया। इस समिति की रिपोर्ट आज शुक्रवार को सदन में प्रस्तुत की जाएगी। सदन कंसिडर करके इस रिपोर्ट को स्वीकृत करेगा।

विस का बजट सत्र 20 फरवरी 2026 को महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सुबह 11 बजे शुरू होगा। पहले दिन शोक प्रस्ताव भी पढ़े जाएंगे। इसके  बाद 21 व 22 फरवरी को सदन में अवकाश रहेगा। 23 फरवरी को सदन 2 बजे शुरू होगा। 24 से 27 फरवरी तक सत्र की बैठकें सुबह 11 बजे शुरू होंगी। 27 फरवरी को प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी, राज्यपाल के अभिभाषण का जवाब देंगे। इसी कड़ी में 2 मार्च को हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी बतौर वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। कई दिन चर्चा के बाद प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। 17 मार्च को बजट एस्टीमेट पर वोटिंग होगी। समिति में शून्य काल तथा प्रश्नकाल भी होंगे। विस्तृत जानकारी सदन की स्वीकृति के बाद सांझी की जाएगी।

कार्य सलाहकार समिति की बैठक में सीएम नायब सिंह, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग; कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक गीता भुक्कल, विशेष आमंत्रित सदस्य विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा, विधायक सावित्री जिंदल और अर्जुन चौटाला मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now