home page

हरियाणा की बेटी प्रवीण रानी ने United Kingdom, में गाड़े झंडे, हार्ट्समरे शहर की Deputy मेयर बनीं

 | 
 हरियाणा की बेटी प्रवीण रानी ने United Kingdom, में गाड़े झंडे, हार्ट्समरे शहर की Deputy मेयर बनीं

Haryana News: हरियाणा की बेटी प्रवीण रानी ने यूनाइटेड किंगडम (यूके) के हार्ट्समरे शहर में बुलंदी का झंडा गाड़ दिया है। मूल रूप से सोनीपत के आंवली गांव की बेटी और इसी जिले के रोहणा गांव बहू प्रवीण रानी हार्ट्समरे शहर की डिप्टी मेयर बनी हैं।

वहीं उनके बेटे तुषार ने इसी शहर के सबसे कम उम्र के ‘अनुरक्षक’ के पद को हासिल किया है। यहां बता दें कि एक साल पहले दोनों मां-पुत्र हार्ट्समरे बरो काउंसिल के सदस्य चुने गए थे।

उनके पति सुनील दहिया हरियाणा सरकार में कार्यरत हैं। प्रवीण रानी को 2019 में महिला दिवस के अवसर पर तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया था।

कविता जैन ने प्रवीण रानी एवं उनके पुत्र की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सात समुद्र पार एक महिला की ढेरों उपलब्धियां पूरे देश की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

प्रवीण रानी ने शादी के बाद लंदन में एक शिक्षक के रूप में समाजसेवा के क्षेत्र में तथा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। इस कारण इस शहर में मां-पुत्र चुनाव जीतकर काउंसलर बने। प्रवीण रानी मिस यूके ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता में रनरअप रहकर चर्चा में आई थीं। 

WhatsApp Group Join Now

इसके बाद उन्होंने समाज सेवा के उद्देश्य से राजनीति में कदम रखा था। प्रवीण रानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहीम को भी सार्थक करने का काम किया है। प्रवीण रानी ने अपनी इस सफलता के लिए लंदन में रहने वाले भारतीयों का विशेष आभार व्यक्त किया है।