Hathnikund Barrage: पहाड़ों में हो रही बारिश से बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर, निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी
| Jul 8, 2024, 13:58 IST
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शाम पांच बजे हथिनी कुंड बैराज पर 13674 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। वहीं सुबह आठ बजे यहां 17950 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। बैराज कार्यालय के अनुसार रविवार को शाम पांच बजे 13674 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे यहां 17950 क्यूसेक पानी था।
इसके बाद सुबह नौ बजे 13778, दस बजे 17402, सुबह 11 बजे 15056, दोपहर 12 बजे 16836, एक बजे 18072, दो बजे 17189, तीन बजे 14666, शाम चार बजे 12349 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसमें से यमुना में 352, पश्चिम नहर 10800 और उत्तरप्रदेश को 2522 क्यूसेक पानी दिया गया।
