home page

HARYANA में मौसम को लेकर HAU हिसार का पूर्वानुमान जारी, 5 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

 | 
HAU Hisar issues weather forecast for Haryana; here is what the weather will be like until November 5

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
HARYANA में मौसम को लेकर चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश में 5 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति से हवाएं चल सकती हैं। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रहेगा। वहीं रात के तापमान में हल्की गिरावट आने के आसार हैं।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष DR. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में आगामी 5 नवंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। किसानों और आमजन को मौसम के इस बदलाव के अनुसार अपनी गतिविधियों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।