नाथूसरी बिजली कार्यालय में हवन व सेफ्टी डे बनाया गया
mahendra india news, new delhi
नए व्यवसायिक वर्ष के आगमन व हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर वेलफेयर सोसाइटी DHBVN नाथूसरी के द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया ओर प्रसाद वितरित किया गया। सभी बिजली कर्मचारियों द्वारा आने वाले व्यवसायिक वर्ष के सुखद,शांतिप्रिय ओर विभाग की उन्नति की कामना की गई। इसके साथ विभाग के निर्देशानुसार हर महीने के पहले कार्य दिवस को सेफ्टी डे के रूप में बनाया गया।
जिसमें कर्मचारियों को सेफ्टी किट वितरित की गई।उपमंडल अधिकारी श्री वीरेंद्र कंबोज ने सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और पिछले साल सब डिवीज़न की अच्छी अचीवमेंट के बारे में सभी को बधाई दी। इसमें कार्यक्रम में वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान श्री अशोक कुमार,सचिव श्री श्याम लाल खोड़ व कैशियर श्री सतबीर सिंह के अलावा श्री मदन लाल je, अशोक je, जयपाल AFM, chabila AFM, भीम AFM, जगदीश चंद्र AFM,सुदेश AFM, भजन लाल,अमरजीत,शीशपाल, नरेश जांगड़ा, संदीप,विक्रम,बुद्धि सिंह,महेश,अजय,सुनील,राकेश व अन्य साथियो ने भाग लिया।
