home page

CDLU सिरसा में विश्वविद्यालय की सुख-समृद्धि और शांति के लिए हवन, कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने भारतीय ज्ञान परंपरा का बताया महत्व

 | 
Havan' performed at CDLU, Sirsa, for the well-being, prosperity, and peace of the university; Vice-Chancellor Prof. Vijay Kumar highlights the significance of the Indian knowledge tradition

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के शोभा देवी रामानंद बंसल सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम्स द्वारा हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री ब्लॉक स्थित पुराने कैश काउंटर के समीप आयोजित इस हवन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की शांति, सकारात्मकता, समृद्धि एवं समस्त विश्वविद्यालय समुदाय के सुख-कल्याण की कामना की गई।


कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में सकारात्मक वातावरण के निर्माण के साथ-साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में शांति, सद्भाव और सामूहिकता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास को भी प्रोत्साहित करना है। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां अर्पित की गई तथा सर्वकल्याण और सकारात्मक ऊर्जा के संचार की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित आध्यात्मिक मूल्यों, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामूहिक कल्याण की भावना को भी रेखांकित किया गया।