कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में नववर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर हवन कार्यक्रम
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में नववर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर हवन कार्यक्रम का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार एवं कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार यजमान के रूप में उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर हरीश रोहिल ने बताया कि कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आहुति दी तथा नववर्ष के आगमन पर सुख-समृद्धि, शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की कामना की। पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चारण से भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. विजय कुमार ने कहा कि नववर्ष प्रतिपदा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें नए संकल्पों, सकारात्मक सोच और ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि विश्वविद्यालय परिवार के बीच एकता, सौहार्द और सकारात्मकता को भी सुदृढ़ करते हैं। इस अवसर पर प्रोफेसर विक्रम सिंह, प्रोफेसर राम मेहर दीक्षित, डॉ सुमन कासनिया सहित विभाग के प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित थे। हवन में वैदिक मंत्रो का उच्चारण आचार्य मनीष द्वारा किया गया।
