home page

राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में HDFC Bank द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

 | 
HDFC Bank organised a placement drive at Government Women's College, Sirsa

mahendra india news, new delhi
राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह की अध्यक्षता में तथा प्लेसमेंट सेल की प्रभारी डॉ. रूपिंदर कौर के संयोजन में HDFC Bank के लिए एक भव्य प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए प्रेस प्रवक्ता डॉ.  कपिल कुमार सैनी ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक से आए प्रतिनिधि श्री मनोज कश्यप एवं उनकी सहयोगी सुश्री प्रिया ने छात्राओं को बैंक में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, आवश्यक योग्यता तथा “फ्यूचर बैंकर्स प्रोग्राम” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न होगी, जिसमें पूर्व-चयन प्रक्रिया, ऑनलाइन टेस्ट तथा काउन्सलिंग प्रक्रिया शामिल हैं। उन्होंने छात्राओं को बैंकिंग क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं से अवगत करवाया तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


इस रोजगार मेले में महाविद्यालय की  छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया जिनमें विभिन्न संकायों की पासआउट एवं वर्तमान छात्राएं शामिल थीं। छात्राओं ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए बैंक प्रतिनिधियों से अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए और चयन प्रक्रिया की जानकारी हासिल की।

WhatsApp Group Join Now


इस अवसर पर डॉ. संदीप, डॉ. मनीषा, प्रोफेसर किरण तथा प्रोफेसर मीनू भी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध करवाना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।


कार्यक्रम का सफल आयोजन प्लेसमेंट सेल के कुशल समन्वय से संभव हो सका। महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे रोजगारपरक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला।