हरियाणा प्रदेश में भी दिखेगा तूफान अर्नब का असर, आज 15 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 31 अक्टूबर तक खराब रहेगा मौसम
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में एक बार मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम में बदलाव होने से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि इस समय किसान धान की कटाई कढ़ाई में लगे हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार चक्रवाती तूफान अर्नब का असर हरियाणा में भी दिख सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने 29 अक्टूबर को हरियाणा प्रदेश के 15 जिलों में बरसात और तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुड़गांव, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, पलवल, नूह में बरसात हो सकती है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, चक्रवात का असर दक्षिणी हरियाणा के जिलों में दिख सकता है। 31 अक्टूबर तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है।
