home page

खुद पहनी वर्दी, अब युवाओं को भी दिला रहे हैं देश सेवा का मौका..जानिए पूर्व सैनिक महावीर प्रसाद की कहानी जो तैयार करते हैं देश के रक्षक

 | 
He wore the uniform himself, and now he is providing young people with the opportunity to serve the nation—meet ex-serviceman Mahavir Prasad, who grooms the country's protectors

महेंद्र सिंह मेहरा रिपोर्टर : मोबाइल नंबर 9812637226

mahendra india news, new delhi
एक तरफ नशे की लत युवाओं के सपनों को धीरे-धीरे खत्म कर रही है, तो दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस चुनौती को अपनी जिम्मेदारी बना लिया है, इनमें है पूर्व सैनिक महावीर प्रसाद। इनके प्रयासों से सैनिक अकैडमी खोली गई है। सिरसा में ग्लोबल स्पेस के समीप सैनिक कैरियर अकैडमी सिरसा से आज युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका मिल रहा है। 

news


हाल ही में इस अकैडमी के अग्निवीर की परीक्षा में 30 युवाओं ने परीक्षा पास की है। पूर्व सैनिक महावीर सिंह बताते हैं कि अभी तक अकैडमी से करीबन सौ युवा सेना, अग्निवीर, हरियाणा पुलिस, पंजाब पुलिस व दिल्ली पुलिस में भर्ती हो चुके हैं।

सपनों की उड़ान का गवाह 
ग्राउंड में हर सुबह और शाम जोश, अनुशासन और सपनों की उड़ान का गवाह बनता है. यहां महावीर सिंह व कोच रोजाना युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण देते हैं, प्रशिक्षण के दौरान फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ एथलेटिक्स, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो और रनिंग हर्डल्स जैसी प्रतियोगी गतिविधियों का अभ्यास भी कराया जाता है, ताकि युवा सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की भर्तियों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। 

news

2001 में भारतीय सेना में भर्ती हुए महावीर प्रसाद
महावीर प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2001 में वह भारतीय सेना में भर्ती हुए थे. करीब 17 साल, 2 महीने व 10 दिन तक देश सेवा करने के बाद वर्ष 2018 मेंपद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड होने के बाद सोचा में एक सेना से रिटायर्ड हुआ हूं। मैं सौ युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का कार्य करूंगा। तभी उन्होंने फैसला किया कि यदि युवाओं को खेल और फिटनेस से जोड़ा जाए तो उन्हें सेना में भर्ती करवाया जा सकता है। इसी को लेकर वर्ष 28 जून 2019 को सैनिक कैरियर अकैडमी ख्खोली गई। 

WhatsApp Group Join Now