home page

मातृत्व मृत्यु को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं स्वास्थ्य विभाग : ADC

 | 
Health department should take all necessary steps to prevent maternal deaths: ADC

mahendra india news, new delhi
जिला में मातृत्व मृत्यु रोकथाम को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अप्रैल से अगस्त 2025 की समयावधि में मातृ मृत्यु की रिपोर्ट समीक्षा के लिए रखी गई। बैठक में एक-एक केस का विश्लेषण हुआ और मृत्यु के कारणों पर चर्चा की गई।

SIRSA ADC ने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़े सभी संस्थानों में संक्रमण नियंत्रण, गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और निगरानी के साथ एनीमिया की रोकथाम पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि जो मौतें हुई, उन्हें कैसे रोका जा सकता था, इस पर फोकस रखना चाहिए। स्वास्थ्य कर्मियों और स्टाफ को प्रशिक्षण ऐसा दिया जाए, जिससे मृत्यु दर को कम किया जा सकें। उन्होंने कहा कि केरल में मृत्यु दर सबसे कम है, इसलिए हमें वहां से उन तौर तरीकों को सीखना चाहिए जो मृत्यु दर कम करने में सहायक बने हैं। उन्होंने कहा कि जिन केसों की समीक्षा की गई है, उनकी कार्यवाही रिपोर्ट उन अस्पतालों को भी भेजी जाए जहां, इलाज के दौरान मौत हुई है।


ADC SIRSA ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले की गहन जांच कर समयबद्ध रिपोर्ट तैयार की जाए ताकि भविष्य में मृत्यु दर को कम करने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर नियमित समीक्षा कर मृत्युदर को सबसे कम करने का लक्ष्य लेकर काम करें।

WhatsApp Group Join Now


बैठक में उप सिविल सर्जन डा. रमेश चौधरी, मेडिकल ऑफिसर डा. प्रतीक, डा. राज कुमार, विक्रम सिंह, डा. राजेंद्र पाल, डा. सुशील कुमार, डा. कमल, डा. दवीश मल्होत्रा, डा. प्रीति अग्रवाल, डा. अनीशा जैन, डा. हरप्रीत कौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन : 06