Health: आंतों में परेशानी आने पर शरीर में दिखते हैं ऐसे लक्षण, इग्नोर करने से बड़ी दिक्कत

आज के समय सेहत का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हो गया है। कई व्यक्तिसमय पर सेहत पर ध्यान नहीं देते हैं। जिससे मुश्किलें बढ़ती जाती है। वैसे देखे तो हमारे पाचन तंत्र में आंतों का बड़ा अहम रोल होता है, इसलिए इसे सेहतमंद रखने इस ध्यान देना चाहिए।
चिकित्सक डा. ऊर्जा सचदेवा ने बताया कि आंतों में गड़बड़ी होने पर कई बार हमें पता नहीं चल पाता क्योंकि इसकी जानकारी हमें नहीं होती। कई बार जब हम अच्छा महसूस नहीं कर रहे होते तो इसे नॉर्मल परेशानी समझकर इग्नोर कर देते हैं। इससे परेशानी और अधिक बढ़ जाती है।
आंतों की खराब होने पर शरीर में कौन-कौन से लक्षण नजर आने लगते हैं.
आंतों में खराबी आने के लक्षण
डा. ऊर्जा सचदेवा ने बताया कि अनहेल्दी डाइट और शरीर में ज्यादा सूजन के स्तर के कारण खराब होने वाली आंत टाइप 1 डायबिटीज, रूमेटोइड आर्थराइटिस और सोरायसिस जैसी अलग-अलग ऑटोइम्यून बीमारियों को ट्रिगर कर सकती है।
डा. ऊर्जा सचदेवा ने बताया कि आंतों में परेशानी होने पर पेट फूलना, गैस बनना एसिडिटी की समस्या हो सकती है, ऐसे में इसका समय रहते उपचार कराना जरूरी है वरना नॉर्मल एक्टिविटीज पर बुरा असर पड़ सकता है।
इसी के साथ ही जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए आंतों को सेहतमंद रखना जरूरी है, अगर इंटेस्टाइन में परेशानी आएगी तो वेट लॉस प्रॉसेस स्लो हो जाएगा, क्योंकि पेट की चर्बी कम करने के लिए डाइजेशन का दुरुस्त होना बहुत ही जरूरी है।
इसी के साथ ही अगर आपको हद से अधिक मीठी चीजें जैसे मिठाइयां, कैंडीज, केक और शरबत पीने की चाहत हो रही है, तो समझ जाएं कि आपकी आंत की सेहत सही नहीं है और जल्द से जल्द इसका उपचार करना चाहिए ताकि बाद में अधिक दिक्कत न हो.
डा. ऊर्जा सचदेवा ने ये भी बताया कि अगर आप अपने बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं तो आंतों की सेहत को बेहतर रखना जरूरी है। जब आप सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के शिकार हो रहे हैं तो ऐसा मुमकिन है कि आंत में खराबी आ गई हो।
नोट: ये खबर केवल जागरूक करने के मक़सद से लिखी है। इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की सहायता ली है, अपनी सेहत के लिए कुछ भी अपनाने से पहले चिकित्सक की सहायता लें।