home page

Health Tips:वक्त से पहले बूढ़ा बना देती है ये 6 आदतें, आप आज ही बना लें दूरी

 | 
Health Tips: These 6 habits make you age prematurely—steer clear of them starting today
 mahendra india news, new delhi

आज के समय सेहत का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हो गया है। इसके लिए सबसे जरूरी है खानपान, अगर आप भी हमेशा जवान दिखना चाहते हैं तो आज ही इन आदतों से दूरी बना लें। क्योंकि हमारी जीवनशैली की कुछ खराब आदतें आपको समय से पहले बूढ़ा बना देती है। ये आदते इंसान को मृत्यु की कगार तक ले जाती है।

मनुष्य की बुरी आदतें ही उसकी सबसे बड़ी शत्रु हैं। अगर समय रहते आदतों को नहीं बदला जाए तो कुछ समय बाद ये नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती हैं। आजकल मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका ज्यादा इस्तेमाल करने से आपकी उम्र पर असर पड़ता है। इसलिए इस आदत को थोड़ा बदलने की जरूरत है. फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल सिर्फ काम के लिए करना सीखें।

वहीं, अगर आप कम सोते हैं तो यह भी एक ऐसी आदत है जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। इससे आपको कई तरह की बीमारियां घेर सकती हैं. इसलिए व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में नींद लेनी चाहिए। एक व्यक्ति को कम से कम 6 से 8 घंटे सोना चाहिए।

अगर आप मसालेदार और तली-भुनी चीजों के शौकीन हैं तो यह शौक आप पर भारी पड़ सकता है। इसकी वजह से आप कोलेस्ट्रॉल और दिल समेत कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
 

वहीं, अगर आप सिगरेट, बीड़ी या गांजा-शराब का सेवन करते हैं तो यह आदत आपको खतरनाक परिणाम तक पहुंचा सकती है। नशे की लत को तुरंत त्याग देना आपके हित में है।

अगर आप घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं तो अपनी आदत बदल लें, ये आपको नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आपका काम भी ऐसा ही है तो बीच-बीच में उठें और अपने शरीर को हिलाते रहें, ताकि वह सक्रिय रहे। लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

अगर आपको खाने में ज्यादा नमक पसंद है तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। नमक के ज्यादा इस्तेमाल से आपका ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ जाता है. ब्लड प्रेशर बढ़ने से आपको कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. कई तरह की बीमारियां आपको घेर सकती हैं.