home page

हरियाणा, राजस्थान में चलेगी लू, 13 प्रदेशों में बरसात, ओले गिरने का अलर्ट, आंधी भी चलेगी

 | 
Heat wave conditions in Haryana and Rajasthan, rain in 13 states, hailstorm alert and thunderstorms
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज मंगलवार यानि 26 मई को भंयकर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, बिहार समेत 13 प्रदेशों के लिए बरसात-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ भागों में लू चल सकती है।
पूर्वी राज्यों में आंधी के साथ बिजली और वज्रपात आफत गिरा सकती है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, दक्षिण बिहार और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। मध्य असम और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं। तो चलिए हम आपलोगों को देश के बाकी राज्यों में कल के मौसम का हाल बताने जा रहे हैं। हम आपलोगों को जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे।



मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के शेष हिस्सों में आगे बढऩे के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं।


एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। दक्षिण बिहार और आसपास के इलाकों पर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।


दक्षिण बिहार से लेकर झारखंड और ओडिशा होते हुए उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक उत्तर-दक्षिण ट्रफ फैली हुई है, जो समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर तक विस्तारित है। मध्य असम पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे क्षेत्रों पर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। 28 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।


नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक तथा कोंकण एवं गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।


उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, विदर्भ, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है।