home page

HARYANA में गर्म हवाएं चलने से फिर बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी कर दिया लू का अलर्ट

 | 
 हरियाणा में गर्म हवाएं चलने से फिर बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी कर दिया लू का अलर्ट
mahendra india news, new delhi

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। विश्वविद्यालय जारी मौसम अपडेट में बताया गया है कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 जून तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क  रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी खुश्क गर्म हवाएं  चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान बढ़ने से बीच-बीच में हल्के बादल तथा धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, HARYANA और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के के बीच बना हुआ है।

 जबकि चंडीगढ़ सहित उत्तरी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 44-45ए सेल्सियस है। अगले 05 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2- 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 

दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा और पंजाब के हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 46-47 एष्ट के आसपास रहने की संभावना है। इसी तरह, चंडीगढ़ सहित HARYANA और पंजाब के उत्तरी हिस्सों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। 

इससे 11 से 14 जून 2024 के दौरान पंजाब, HARYANA और चंडीगढ़ में ऊष्ण लहर जारी रहने की प्रबल सम्भावना है। 11 से 14 जून 2024 के दौरान HARYANA और पंजाब के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर अति ऊष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है। जहां कुछ स्थानों पर अधिकतम के 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

WhatsApp Group Join Now