home page

प्री-मानसून की होगी झमाझम बरसात, 17, 18 और 19 मई को मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट

 | 
Heavy pre-monsoon rains expected; Meteorological Department issues alert for these states on May 17, 18 and 19
mahndra india news delhi


मौसम में एक बार फिर से बदलाव देख्खने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल रविवार यानि 17 मई को मौसम में बदलाव रहेगा।  अब देश में प्री-मानसून का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मौसम वैज्ञानिकों ने कई राज्यों में 17, 18 और 19 मई को भारी बरसात का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्री-मानसून का मिज़ाज उत्तरपश्चिम भारत में बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 17, 18 और 19 मई को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बरसात होगी। इस दौरान कई जगह हल्की-मध्यम बारिश, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी और मध्य भारत में भी प्री-मानसून का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 17, 18 और 19 मई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कई जगह जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अलर्ट है।