home page

हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेश में बादल गरजने के साथ होगी झमाझम बरसात, अलर्ट

 | 
 हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेश में बादल गरजने के साथ होगी झमाझम बरसात, अलर्ट
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज बुधवार यानि 18 फरवरी को बदलाव देखने को मिलेगा। हरियाणा राजस्थान में पिछले पांच घंटे में बादल गरजने के साथ बरसात हो रही है। आज दिन के समय में भ्कई जगह पर बरसात का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार निकोबार, हरियाणा और राजस्थान में गरज, बिजली और 30 किलोमीटर से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ छिटपुट बरसात की संभावना है, जबकि 18 फरवरी को पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में भी छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अलविदा कह रही सर्दी के दौरान मैदानी इलाकों में बरसात हो सकती है, जबकि वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना है। अहम बात यह है कि ठंड के बीच होने वाली बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान बढ़ेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की से मध्यम बरसात और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने के आसार जताए जा रहे हैं।


 पश्चिमी विक्षोभ के आने से दिल्ली में छिटपुट बरसात की संभावना है, तब तक न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना से दिल्ली को राहत मिल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने 18 फरवरी को बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया है,

WhatsApp Group Join Now