home page

हरियाणा प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ होगी आज से झमाझम बरसात, इन जिलों के लोग हो जाएं अलर्ट

 | 
Heavy rain accompanied by thunderstorms will begin in Haryana today; residents of these districts should be on alert
mahendra india news, new delhi

मौसम में एक बार फिर से हरियाणा प्रदेश के अंदर बदलाव होने वाला है। पहाड़ी एरिया बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही हरियाणा में गुरुवार से बरसात की संभावना बन रही है। हरियाणा के 7 जिलों में बरसात का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इसी के साथ हरियाणा प्रदेश के बाकी जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने 25 जनवरी को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बरसात की संभावना व्यक्त की है। वहीं मौसम में बदलाव से रात्रि और दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई है।


भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मौसम बदल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और सिरसा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इनमें बरसात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ ही महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में भी बरसात की संभावना बनी हुई है।  

WhatsApp Group Join Now

 मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पंजाब के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊँचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।


इससे जुड़ा प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। दो तीव्र पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक 21 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालय और उससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।


उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर औसत समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊँचाई पर करीबन 130 नॉट की रफ्तार से प्रवाहित हो रही है।


मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 22 जनवरी से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है।


22 जनवरी और 23 जनवरी को कश्मीर घाटी में कहीं-कहीं भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊँचे इलाकों में भी भारी बर्फबारी की संभावना है। 22 जनवरी से 25 जनवरी के बीच पंजाब में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


22 से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तथा 22 और 23 जनवरी को राजस्थान में एक-दो स्थानों पर से लेकर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है।