home page

हरियाणा, राजस्थान समेत आज 16 राज्यों में झमाझम बरसात का अलर्ट, 80 की स्पीड से चलेगी हवा

 | 
Heavy rain alert for 16 states today, including Haryana and Rajasthan; winds to blow at speeds of 80 km

mahendra india news, new delhi
मौसम विभाग ने टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार यानी 16 अगस्त को 16 प्रदेशों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।


मौसम विभाग के अनुसार वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

16 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक देश के 16 राज्यों में बरसात होगी। इन प्रदेशों में यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों में अवदाब बनने से पूर्वी भारत में बारिश कहर बरपा सकती है।