home page

हरियाणा, राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बरसात का अलर्ट; ओलावृष्टि की भी आशंका

 | 
Heavy rain alert for 17 states, including Haryana and Rajasthan; possibility of hailstorms as well

 mahendra india news, new delhi
मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार यानि 13 जुलाई 2026 को हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार समेत 17 प्रदेशों में भारी बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस भारी बरसात के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। इस तेज बारिश और आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़ सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगडऩे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने से नुकसान की आशंका है।

इसी के साथ ही कई प्रदेशों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई जा रही है। उत्तर-पूर्वी बिहार और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ उत्तर-पूर्वी असम और उसके आस-पास के इलाकों में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती संचरण बना हुआ है।

इन प्रदेशों में बारिश-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार यानी 13 जुलाई को देश के 17 राज्यों में बरसात होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने हरियाणा, यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और असम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।