home page

जमकर होगी बरसात, हरियाणा में 2 दिन भारी बरसात का अलर्ट, पूरे में मानसून होगा सक्रिय

 | 
It will rain heavily, heavy rain alert for 2 days in Haryana, monsoon will be active throughout
mahendra india news, new delhi

प्री मानसून की हरियाणा में बरसात के बाद अब मानसून की बरसात होने लगी है। इस बरसात से जहां गर्मी से राहत मिली है। इसी के धान किसानों को बड़ा फायदा मिला है। किसानों की नरमा कपास व अन्य फसलों को फायदा मिला है। इसी के साथ ही धान की रोपाई में तेजी आई है। 

 हरियाणा में मानसून दस्तक दे चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के इलाके के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यहां पर भारी बरसात की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के अनुसार तो हरियाणा के गुरुग्राम, सोहना, फरीदाबाद जैसे इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के जिला सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बरसात की उम्मीद है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मानसून चंडीगढ़, हरियाणा-पंजाब को पूरी तरह कवर कर लेगा। इसके बाद लगातार 4-5 दिनों तक यहां पर बारिश होने की संभावना है। इसी के साथ पिछले 24 घंटे की बात करें तो हरियाणा के कई इलाकों के में भारी बारिश हुई। 


बरसात से जहां एकतरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं इसके कारण निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बहादुरगढ़ के झज्जर रोड, झील वाला मोहल्ला, छोटू राम नगर और देव नगर की गलियों में पानी भर गया। गलियों में पानी भरने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 

WhatsApp Group Join Now