home page

आज 8 प्रदेशोंं भारी बरसात का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवाएं, ये भी चेतावनी

 | 
Heavy rain alert in 8 states today, winds will blow at this speed, this is also a warning
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज शुक्रवार यानि 10 अप्रैल 2026 को कई प्रदेशों मौसम साफ रहेगा। इससे किसान फसलों की कटाई कढ़ाई कर सकेंगे। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में फिलहाल 5-6 दिनों तक आंधी-बरसात का दौर थमेगा। लेकिन अन्य कई प्रदेशोंं में भारी बरसात का कहर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के प्रदेशों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। इसी के साथ ही सिक्किम, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं मध्य भारत में अगले छह दिनों के दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में 3.1 से 7.6 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में 3.1 किमी तक फैला हुआ है।

WhatsApp Group Join Now

एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक फैली हुई है, जो बिहार, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर बांग्लादेश, मेघालय और दक्षिण-पूर्व असम से गुजर रही है। यह लगभग 1.5 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है।एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे दक्षिण पाकिस्तान पर बना हुआ है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मध्य असम पर सक्रिय है। ओडिशा के निचले स्तरों पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, सिक्किम, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तर ओडिशा तट, अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की से मध्यम बरसात के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात संभव है।

मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की और छिटपुट बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है