home page

हरियाणा प्रदेश के दस जिलों में अगले 3 घंटे के दौरान झमाझम बरसात अलर्ट

 | 
Heavy rain alert issued for next 3 hours in ten districts of Haryana state
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। हरियाणा के दस जिलों में अगले तीन घंटों में बरसात होगी। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। 


हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 6.10.2025 सुबह 9.30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटों मे महेंद्रगढ़, चरखीदादरी, भिवानी, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, झज्जर, हिसार,  फतेहाबाद, सिरसा जिलों में तेज हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश संभावित। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी संभव है। 

हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदला हुआ है। रविवार रात्रि को तेज हवाएं चलने के साथ बरसात हुई। आज 6 अक्टूबर को भी प्रदेश में झमाझम बरसात होगी। मौसम को लेकर 
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। 


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव तथा बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाव का क्षेत्र बनने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ आने की संभावना से हरियाणा के मौसम में बदलाव हुआ है। 

WhatsApp Group Join Now


इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से हरियाणा राज्य में 6 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के दौराज ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 8 अक्टूबर दोपहर बाद से मौसम साफ हो जाने तथा हवाओं में फिर से बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी होने से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

दिल्ली एनसीआर में मौसम 
दिल्‍ली-एनसीआर में आज 6 अक्टूबर मौसम में तब्‍दीली देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सोमवार के दिन की शुरुआत हल्‍के बादलों के साथ होगी। दिल्‍ली में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

पहाड़ी राज्‍य उत्‍तराखंड में भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने यहां के कई जिलों के लिएमूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की है। लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है।