21 अक्टूबर को आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा
mahendra india news, new delhi
मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। मौसम के बिगडऩे का सिलसिला अगले 14 घंटे में शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से होगी। इससे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया अब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है।
मौसम विभाग ने जिन राज्यों में बरसात का अलर्ट जारी किया है, उसमें उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, अंडमान और निकोबार, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदे, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, कर्नाटक शामिल है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 प्रमुख मौसमी संकेत सामने आए हैं- दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र, तमिलनाडु तट के पास चक्रवाती परिसंचरण और उत्तर अंडमान सागर की ओर बढ़ता एक दूसरा चक्रवाती परिसंचरण. इन प्रणालियों के प्रभाव से दक्षिण भारत और द्वीपीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
