एक मई को 11 प्रदेशों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवाएं
मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में शुक्रवार यानि एक मई के प्रथम दिन बड़ा बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने 1 मई के लिए फिर से हरियाणा, यूपी, बिहार समेत 11 प्रदेशों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। देश पूर्वी में कई राज्यों में बिजली और ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में यात्रा करने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के जिलों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।
इन प्रदेशों में बरसात-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार यानि एक मई को भी देश के 11 प्रदेशों में बरसात की संभावना है। इनमें बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बरसात की प्रबल संभावना है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की आंधी चल सकती है। पूर्वी और भारत के कई राज्यों में ओले भी गिरने की संभावना है। खासकर, बिहार, यूपी, पंजाब और हरियाणा में खास अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 1 मई को भी भारी बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली में एक मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
