home page

14 घंटे के भीतर 13 प्रदेशों में भारी बरसात-तूफान का अलर्ट, बिजली व ओलावृष्टि की भी चेतावनी

 | 
Heavy rain and storm alert in 13 states within 14 hours, warning of lightning and hailstorm also issued
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज सोमवार यानि 18 मई को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को 13 प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा भी चलेगी। लोगों को इस दौरान बेहद सावधान रहने के लिए कहा गया है। 10 से अधिक राज्यों में बिजली गिरने और वज्रपात गिरने की भी चेतावनी है। इसके अलावा देश के 4 राज्यों में भीषण लू का कहर देखने को मिलेगा। पहाड़ी राज्यों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। 

 13 राज्यों भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार के सोमवार को यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी कहर बरपा सकती है। 


दिल्ली एनसीआर में मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 18 मई को भारी बरसात और आंधी चल सकती है,वहीं, दिल्ली में 18 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।