home page

हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत 17 प्रदेशों में आज भारी बरसात-आंधी का अलर्ट, ओले भी गिरेंगे

 | 
Heavy rain and storm alert in 17 states including Haryana, Rajasthan, Punjab today, hailstorm also likely
 mahendra india news, new delhi

मौसम में आज मंगलवार यानि  5 मई 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत 17 प्रदेशों के अंदर भारी बरसात की चेतावनी जारी कर दी है। इसी के साथ ही 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी परेशानी बढ़ा सकती हैं। इतना ही नहीं पूर्वी प्रदेशोंं में बिजली और वज्रपात गिरने की प्रबल उम्म्मीद है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हवा के ऊपरी स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में हवा के ऊपरी स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 

17 प्रदेशों में बरसात- आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक 5 मई को 17 राज्यों यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और केरल में मध्यम से लेकर भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।


मौसम विभाग पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 5 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात की भी संभावना है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।