home page

9 मई को 17 प्रदेशों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

 | 
Heavy rain and storm alert issued for 17 states on May 9, with winds reaching 80 mph
mahendra india news, new delhi

मौसम में आज शनिवार यानि 9 मई को मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम विभाग ने 9 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 प्रदेशों के लिए एक बार फिर से आंधी-बरसात का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 70 से लेकर 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी है। लोगों को बहुत अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। देश के पूर्वी राज्यों में वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों के लिए भी खास चेतावनी जारी की गई है। यात्रा की प्लानिंग करने से पहले मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए नहीं तो बीच रास्ते में मुसीबत में फंस सकते हैं।

कुछ प्रदेशों में भारी बारिश के किसानों के फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड के ऊपर मध्य क्षोभमंडल स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है

दिल्ली में बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। लेकिन भीषण गर्मी परेशान करने वाली है। दिन के समय लू वाली हवा लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

India Meteorological Department

@Indiametdept

मौसम संबंधी चेतावनी मुख्य बिंदु उत्तर-पश्चिम भारत में कई स्थानों पर 11 से 14 मई 2026 के दौरान गरज, बिजली और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों में अगले 7 दिनों तक गरज, बिजली, 40-60 किमी प्रति घंटे की तेज़ हवाओं तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिम राजस्थान और गुजरात राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर अगले 7 दिनों के दौरान उष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now