home page

27 मई को 36 घंटे के अंदर 17 प्रदेशों में भारी बरसात-तूफान का अलर्ट, ये भी बड़ी चेतावनी

 | 
Heavy rain and storm alert issued for 17 states within 36 hours on May 27, this is also a major warning.
 

mahendra india news, new delhi



मौसम में कल बुधवार यानि 27 मई को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच अब राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 17 प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, पूर्वी राज्यों में बरसात-आंधी का कहर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। बरसात के साथ बिजली गिरने और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश-आंधी की चपेट में पहाड़ी राज्य भी आएंगे।

मौसम वैज्ञानिकों ने इसी के साथ ही दक्षिण बिहार और उसके आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र में निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है।



देश के इन प्रदेशों में बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 27 मई को देश के 17 प्रदेशों में बदलाव रहेगा। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 27 मई से 29 मई को भारी बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है, इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है, वहीं, दिल्ली में कल यानी 27 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।