22 मई को 16 राज्यों में भारी बरसात-तूफान का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवा
Heavy rain and storm alert issued in 16 states on May 22, winds will blow at this speed
mahendra india news, new delhi
मौसम में कल शुक्रवार यानि 22 मई 2026 को बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भीषण गर्मी के बीच अब एक राहत भरा समाचार सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार 22 मई को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, पूर्वी भारत के प्रदेशों में बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक भी एक चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष भागों और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां बन रही हैं।
इन प्रदेशों में बरसात की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 22 मई को 16 राज्यों यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक,आंध्र प्रदेश,तेलंगाना और महाराष्ट्र शामिल हैं। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से बेहद सतर्क रहने के लिए कहा है। इस बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 22 मई की शाम को तेज आंधी की चेतावनी है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। वहीं, दिल्ली में 22 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।,
