home page

3 मई को 17 प्रदेशों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, इस गति से चलेगी हवा

 | 
Heavy rain and storm alert issued in 17 states on May 3, winds will blow at this speed
मौसम में कल रविवार यानि 3 मई को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर से 3 मई के लिए हरियाणा, यूपी, बिहार समेत 17 प्रदेशों में बरसात और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ ही इस दौरान 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं पहाड़ी राज्यों में विशेष चेतावनी जारी की गई है।


इसी के साथ ही पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात से नुकसान की आशंका है। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी वायु में मौजूद है। उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी वायु में स्थित है

इन प्रदेशों के लिए चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार देश के 17 राज्यों यूपी, हरियाणा, पंजाब बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और असम में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक कमी देखी जा सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 4 मई और 5 मई को एक बार फिर से तेज आंधी के साथ बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रफ्तार वाली हवा चलने की भी चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में 3 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।