home page

29 मई को 13 घंटे के भीतर 15 प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी

 
Heavy rain and thunderstorm alert, hailstorm warning issued in 15 states within 13 hours on May 29
 | 
 Heavy rain and thunderstorm alert, hailstorm warning issued in 15 states within 13 hours on May 29
mahendra india news, new delhi

मौसम में वीरवार शाम को बदलाव हुआ। इससे हरियाणा,ख् राजस्थान समेत कई प्रदेशों में बरसात व ओलावृष्टि हुई। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 29 मई को हरियाणा, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 15 राज्यों के लिए बरसात-तूफान की चेतावनी है। बारिश के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। लोगों को इस दौरान बहुत ही अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

कुछ प्रदेशों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी आशंका है। उत्तरी तमिलनाडु तट और आसपास के क्षेत्रों में मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिणी तटीय ओडिशा तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक गर्त फैला हुआ है। 
मौसम विभाग के अनुसार 15 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और असम में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। पूर्वी राज्यों में वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है।


दिल्ली(29 मई-बारिश-तूफान की चेतावनी) दिल्ली में 29 मई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अलर्ट है। वहीं, दिल्ली में 29 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now