home page

आज देश के 11 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, मौसम की ताजा रिपोर्ट

 
Heavy rain and thunderstorm warning for 11 states across the country today; latest weather report
 | 
 Heavy rain and thunderstorm warning for 11 states across the country today; latest weather report

mahendra india news, new delhi
मौसम मेें शुक्रवार को बड़ा बदलाव होने वाला है। देश के 11 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश-तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट है। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। वहीं, इस आंधी के चलते 3 राज्यों के लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। 2 प्रदेशों में भारी बर्फबारी की चेतावनी है। लोगों से बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पूर्वी भारत के राज्यों में बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी है। इस बीच पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों में भारी बारिश की चेतावनी है। याात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।

दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और तमिलनाडु के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी भारत में तूफानी हवा चलने की चेतावनी है। वहीं 3 राज्यों में ओले भी गिरने की संभावना है। वहीं, अंडमान द्वीप समूह के पास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। तो चलिए आपलोगों को बताते हैं कि देश के अन्य राज्यों में 23 अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा। 


इन प्रदेशों के लिए जारी किया गया अलर्ट 
मौसम विभाग के अनुसार 11 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इस प्रदेशों में दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इसके अलावा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर की रफ्तार से तूफानी हवा का अटैक हो सकता है।

 

WhatsApp Group Join Now