home page

2 नवंबर को 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

 | 
Heavy rain and thunderstorm warning for 21 states on November 2; winds to blow at speeds of 90 km

mahendra india news, new delhi
मौसम में सोमवार यानि 2 नवंबर को एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार यानि 2 नवंबर को 21 प्रदेशों में जबरदस्त बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी चेतावनी है। इस चक्रवाती आंधी का प्रहार 4 से अधिक राज्यों पर होने वाला है। वहीं, उत्तर भारत और पूर्वी भारत में तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

इसी के साथ ही पहाड़ी प्रदेशों में कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। वहीं, इस भारी बारिश के चलते किसानों के फसलों को नुकसान हो सकता है। कुछ जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास के इलाकों में निम्न दाब क्षेत्र बनने से पूर्वी राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है। वहीं, इस दौरान 4 से अधिक राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिर सकते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के आसपास पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज हो रहा है जिससे लोगों की मुश्किलें बढऩे वाली है। दक्षिणी महाराष्ट्र तट और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। 

इन प्रदेशों में बरसात-आंधी का अलर्ट 
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार यानि 2 नवंबर को देश के 21 प्रदेशों में मौसम में बदलाव रहेगा। इन प्रदेशों में हरियाणाा, राजस्थान, यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम और सिक्किम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार की आंधी चलने की संभावना है। किसानों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है।

WhatsApp Group Join Now