home page

हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत 19 प्रदेशों में भारी बरसात-आंधी की चेतावनी, ओले भी गिरेंगे

 | 
Heavy rain and thunderstorm warnings, including hailstorms, have been issued for 19 states, including Haryana, Rajasthan and Punjab
mahendra india news, new delhi
 मौसम में आज सोमवार यानि एक जून 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। आईएमडी के मुताबिक सोमवार को हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत 19 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी है। बरसात के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। भीषण आंधी में उत्तर भारत के कई राज्यों के जिलों में पेड़-पौधे उखड़ सकते हैं। पहाड़ी राज्यों में जाने वाले लोग मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।

इसी के साथ ही कई राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में चक्रवाती परिसंचरण बनता नजर आ रहा है। इसके अलावा पूर्वी मध्य और दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।

बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून को देश के 19 राज्यों प्रदेशों में मौसम खराब रहेगा। इनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा और नागालैंड में आंधी और मूसलाधार बरसात की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, पूर्वी राज्यों को लोगों के लिए खास चेतावनी है। यहां बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।


दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 1 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बरसात के साथ हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में 1 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।