हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद समेत 17 जिलों में अगले तीन घंटे में झमाझम बरसात
| Jul 10, 2026, 15:45 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। हरियाणा प्रदेश में सिरसा, फतेहाबाद समेत 17 जिलों में अगले तीन घंटे में झमाझम बरसात होगी। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
हकृवि -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 10.07.2026 सांय 3.30 बजे जारी किया। जिसमेें बताया कि अगले तीन घंटो में गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, चरखीदादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, हिसार, हांसी, सिरसा, फतेहाबाद , यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना । इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश संभावित।
