home page

हरियाणा, पंजाब समेत 22 प्रदेशों में आज होगी झमाझम बरसात, आंधी की भी चेतावनी

 | 
Heavy rain expected today in 22 states, including Haryana and Punjab; storm warning issued as well

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज बुधवार यानि 15 जुलाई 2026 को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 22 प्रदेशों के अंदर भारी बरसात और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन प्रदेशों में अगले 12 घंटे के अंदर गरज-चमक के साथ बरसात होगी। उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के गठन के प्रभाव से आने वाले 7 दिन के दौरान पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश की एक्टिविटी बढऩे की संभावना है।


बुधवार के दिन ओडिशा में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिाश होने की भी संभावना है। आने वाले 6–7 में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों, पश्चिम-मध्य भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश अपेक्षाकृत कम होगी। दिल्ली-हृष्टक्र में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 15 जुलाई से 19 जुलाई तक पूरे सप्ताह आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। 15 जुलाई को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी।

इन 22 प्रदेशों में अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 जुलाई से 17 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 जुलाई से 20 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बरसात का अलर्ट है।